सरकारी स्कूल में बच्चियों से धुलवाए बर्तन पोंछा लगवाया
- वीडियो वायरल होते ही मचा हडक़ंप
- बाल कल्याण समिति ने लिया प्रसंज्ञान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी स्कूल में बच्चियों से धुलवाए बर्तन पोंछा लगवाया। जिले के लूणी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में छात्राओं से बर्तन धुलवाने और पोंछा लगवाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दो बच्चियां किचन का काम करती दिख रही हैं। घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
12 जिलों में 48 परीक्षा केन्द्रों पर 30 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा
वीडियो वायरल होने के बाद बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) जोधपुर ने मामले में प्रसंज्ञान लिया है और जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए है।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो मासूम बच्चियां विद्यालय परिसर में घरेलू काम करती हुई साफ नजर आ रही हैं। वीडियो के एक दृश्य में एक छोटी बच्ची किचन के बड़े-बड़े बर्तन धोती हुई दिखाई दे रही है,दूसरी बच्ची हाथ में वाइपर लेकर फर्श पर पोंछा लगा रही है।
विद्यालय में मौजूद किसी सजग व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया,जिसके बाद यह तेजी से फैल गया।
वीडियो वायरल होने के बाद जिले में देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के मामलों की जांच एवं निपटान हेतू गठित बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) जोधपुर ने प्रसंज्ञान लिया है। समिति के अध्यक्ष विक्रम चेतन सरगरा ने जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट कार्यालय में देने के लिए निर्देश जारी किए है।
