Doordrishti News Logo

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.13 लाख की ठगी

जोधपुर से पकड़ हरियाणा ले गई नारनौल पुलिस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.13 लाख की ठगी। हरियाणा में साइबर थाना नारनौल पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कमाई का झांसा देकर टेलीग्राम टास्क के जरिए 7.13 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में जोधपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी मानपुरा, जोधपुर निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर हरियाणा ले जाया गया है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नई प्रतिभाएं तैयार करेगा आईआईटी जोधपुर और झारखंड

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि इस संबंध में चरखी दादरी के बरसाना निवासी आनंद ने साइबर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार जुलाई 2024 में आनंद के व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से वर्क फ्रॉम होम के जरिए कमाई का संदेश आया। रुचि दिखाने पर उसे करीब एक हजार रुपए निवेश कर ऑनलाइन टास्क पूरा करने के लिए कहा गया।

टास्क पूरा होने पर उसे करीब 1,300 रुपए वापस मिले,जिससे उसका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में लगातार नए-नए ऑनलाइन टास्क दिए गए और अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश की राशि बढ़वाई गई।

शुरुआत में कुछ रकम वापस कर विश्वास कायम रखा गया,लेकिन बाद में शिकायतकर्ता से कुल 7,13,524 रुपए की ठगी कर ली गई। मामले की जांच के दौरान साइबर थाना नारनौल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Related posts: