आसाराम आश्रम से निकली युवती लापता
जोधपुर,शहर के पाल स्थित आसाराम आश्रम से निकली एक युवती लापता हो गई। उसका आज तीसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। उसकी बहन की तरफ से गुमशुदगी दर्ज करवायी गई है।
ये भी पढ़ें- केरू में हालात सामान्य,दर्ज प्रकरणों पर पुलिस की जांच शुरू
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि इस बारे में आसाराम आश्रम में रहने वाली आरती यादव की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। उसकी बहन 24 साल की अंजू यादव साथ यहां आश्रम में साथ रहती थी। वह 30 जून को आश्रम से दिन मेें निकल गई। उसकी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। इस पर अब बोरानाडा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से दोनों बहनें छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली है और काफी समय से आश्रम में ही रह रही है। अंजू यादव का आज तीसरे दिन भी पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

