Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बालसमंद रोड नयाबास में रहने वाली एक युवती की बाथरूम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा। घटना में पिता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि बालसमंद रोड स्थित नयाबास की रहने वाली भावना पुत्री मनोहरलाल रविवार को बाथरूम में नहाने गई थी। मगर काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन को संदेह हुआ। इस पर बाद में बाथरूम का दरवाजा खोले जाने पर वह बाथरूम में मृतावस्था में मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में पता नहीं चला है। हैडकांस्टेबल बंशीलाल की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढें – शिक्षक दिवस पर विद्यालय स्टाफ के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed