कांग्रेस की लीला मदेरणा बनी जोधपुर जिलाप्रमुख

  • कांग्रेस की लीला मदेरणा को मिले 21 वोट
  • भाजपा की चंपा देवी को मिले 16 वोट
  • दोनों निर्दलीय को मिले 0-0 वोट
  • 4 प्रत्याशी थे मैदान में
  • कांग्रेस ने ली राहत की सांस

जोधपुर, जिलाप्रमुख के पद पर कांग्रेस की लीला मदेरणा की ताजपोशी हो गई। काफी जद्दोजहद,तकरार,रूठना,मनाना के बाद आखिर कामयाबी मिल ही गई। जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस 37 में से 21 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी। जिला प्रमुख के दावेदार ज्यादा होने से तकरार भी बढ़ गई थी। जिला प्रमुख के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की लीला मदेरणा को 21 वोट मिले, भाजपा की चंपा देवी को 16 वोट मिले और दोनों निर्दलीय को मिले 0-0 वोट मिले। कुल 4 प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम के बाद कांग्रेस को बड़ी राहत मिली।

कांग्रेस लीला मदेरणा जिलाप्रमुख

जिला कलेक्टर इंद्रजीत ने लीला मदेरणा को पद की शपथ दिलाई। जिला परिषद में अशोक गहलोत जिंदाबाद, परसराम मदेरणा जिंदाबाद, लीला मदेरणा जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। भाजपा के क्रॉस वेटिंग की उम्मीद धरी रह गई। कांग्रेस की मुन्नी देवी गोदारा और नेहा चौधरी के नामांकन वापस नहीं हो पाए थे। इसलिए क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं को बल मिल रहा था। लीला मदेरणा की पुत्री दिव्या ओसियां विधायक है लीला मदेरणा भी जिला प्रमुख बन बन गई है। लीला मदेरणा के पति महिपाल मदेरणा 17 साल जिला प्रमुख रहे थे।

आज सुबह जिला प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसके लिए नामांकन दाखिल किए गए। जिला प्रमुख के लिए कुल 5 नामांकन भरे गए थे 1- चंपा देवी वार्ड 29 भाजपा, 2- नेहा वार्ड-7 निर्दलीय, 3- मुन्नी गोदारा वार्ड-18 निर्दलीय, 4-लीला देवी वार्ड-13 निर्दलीय, 5- लीला मदेरणा वार्ड- 28 कांग्रेस ने नामांकन भरा था। जिला प्रमुख के लिए काफी खींचतान के चलते कांग्रेस पार्टी के 3 दावेदारों ने नामांकन भरा था जिसमें पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी लीला मदेरणा को बनाया गया। दूसरी दावेदारी मुन्नी गोदारा (निर्दलीय) वार्ड 7 से निर्विरोध चुनी गई नेहा (निर्दलीय) 4- भाजपा की प्रत्याशी वार्ड 29 से जीती चंपा थी। नाम वापसी का समय निकल जाने के बाद मुन्नी देवी और नेहा नाम वापस लेने आइ लेकिन समय निकल जाने से नही ले सकी नाम वापस। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की थी। भाजपा 2004 दोहरा कर इसी खींचतान का फायदा उठाने के लिए तैयार थी लेकिन ऐसा हो नही सका।

ये भी पढें – 11 जुआरी पकड़े, 11 हजार बरामद

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Similar Posts