Doordrishti News Logo

घर घर बिराजे बप्पा, शहर मेें गणेश महोत्सव का आगाज

  • रातानाडा गणेश मंदिर में 71 हजार लड्ढूओं से लगाया भोग
  • भक्तों की लगी भीड़

जोधपुर, देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। अन्नत चतुदर्शी तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रथम पूज्य का कई तरह से अभिषेक किया जाएगा। शहर के गणेश मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दर्शनार्थ उमड़ रही है। रातानाडा गणेश मंदिर में सुबह पांच बजे महाआरती की गई साथ ही 71 हजार लड्डूओं का भोग उन्हें लगाया गया।

शहर में आज कोविड के दो साल बाद गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह व श्रद्धा फिर चरम पर है। आज गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर में आने वाले भक्तों को दर्शन में कोई बाधा न हो और खाटू श्यामजी मंदिर की तरह कोई दुर्घटना न घटे,इसलिए मंदिर प्रशासन ने अपने स्तर पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

ghar-ghar-biraje-bappa-ganesh-festival-begins-in-the-city

घरों और गलियों में स्थापना

गणेश चतुर्थी पर मंगल मूर्ति की मूर्तियां घरों और मंदिरों में स्थापित करने के लिए शहर की सडक़ों और दुकानों पर विघ्न विनायक की मूर्तियां खरीदने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर लोगों में उत्साह नजर आया। सुबह शुभ मुहूर्त में गणपति की प्रतिमाओं को बैठाया गया।
जालोरी गेट चौराहा पर शिवसेना की ओर से मुख्य पंडाल लगाया जा रहा है। शिवसेना शहर प्रमुख रवींद्र शर्मा ने बताया कि तीन फीट ऊंची मिट्टी के गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी व अष्टधातु से निर्मित मूर्तियां स्थापित की गई।

यहां पर भक्तों ने लिया दर्शन लाभ

रातानाडा में गणेश चतुर्थी के दिन रातानाडा प्रगट गणेशजी को 71 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया।  सुबह पांच बजे आरती हुई और शाम सवा सात बजे महाआरती होगी। मातेश्वरी सेवा संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी व मंदिर पुजारी प्रदीप शर्मा,चौपासनी चोखा स्थित हिंगलाज माता मंदिर के महंत सर्वानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में रातानाडा गणेश मंदिर में ध्वजारोहण किया किया गया।

अन्नत चतुदर्शी पर पंचामृत अभिषेक

9 सितंबर को अनंत चतुर्दर्शी पर साल में एक बार होने वाला पंचामृत का अभिषेक होगा। मंदिरों में पॉलीथिन में प्रसाद की अनुमति नहीं होगी। मंदिरों में प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

आज रात खुलेगा उछिष्ठ मंदिर

उछिष्ठ गणेश मंदिर क्रिया का झालरा किला रोड स्थित उचिष्ठ गणेश मंदिर साल में एक बार 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर भक्तों के दर्शनार्थ रात को खुलेगा। रिद्धी-सिद्धी संग विराजित उछिष्ठ गणेशजी के विशेष दर्शन के लिए महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइन की व्यवस्था होगी। निकासी नवग्रह मंदिर के दर्शन और हनुमान मंदिर के दर्शन के साथ होगी।

दक्षिणमुखी मंदिर में सुबह स्थापना

उदयमंदिर स्थित 153 साल पुराने राजस्थानी वास्तुशैली में निर्मित रसिक बिहारी मंदिर में स्थापित दक्षिणामुखी गणेशजी ब्रह्म मुहूर्त से संध्या आरती के बाद भी भक्तों के दर्शनार्थ व्यवस्था रहेगी। सुबह शुभ मुहूर्त में प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम हुआ।

लंबोदर गणेश मंदिर में उमड़े भक्त जन

मंडोर में देवताओं की साळ के पास विराजित लंबोदर के दर्शन सुबह छह बजे शुरू हो गए। सुबह से ही भक्तजनों की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर में लंबोदर के दर्शन देर शाम तक किए जा सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026