- आग से हजारों का नुकसान
- महिला हुई जख्मी,अस्पताल से मिली छुट्टी
जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र प्रथम फेज में आज सुबह संजय गांधी कॉलोनी में एक मजदूर के कमरे में आग लग गई। गैस सिलेण्डर भभकने से लगी आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग की चपेट में आने में महिला मामूली रूप से जख्मी हो गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि संजय गांधी कॉलोनी में रहने वाली सोहनी नाम की महिला आज सुबह अपने घर में गैस सिलेण्डर पर खाना बना रही थी। तब गैस सिलेण्डर के रेगुलेटर ने अचानक से आग पकड़ ली। फिर देखते ही देखते आग बढ़ गई। आग से घर के कमरे में रखा सामान आदि जलक नष्ट हो गए। आग से कपड़ों के साथ कुछ नगदी भी जलना बताया जाता है। आग की सूचना पर बासनी फायर स्टेशन से दमकल बुलाई गई। कुछ देर बाद ही आग पर काबू कर लिया गया। सोहनी जख्मी हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

