Doordrishti News Logo

प्रदेश भर में कई वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश,13 गिरफ्तार

जयपुर कमिश्नरेट पश्चिम की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,अब तक पुलिस ने 13 को किया गिरफ्तार, वेश्यावृत्ति की आड़ में करीब 150 वारदातें हैं, ट्रक ड्राइवरों से लूट के करीब 200 वारदातों को अंजाम देने वाले गिरफ्तार

जयपुर, प्रदेश भर में दर्जनों लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के मुखिया और सदस्यों को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें कुल 13 अभियुक्तों को 3 मुकदमों में गिरफ्तार किया। वेश्यावृत्ति की आड़ में कटिंग के करीब 150 वारदातें हैं। वेश्यावृत्ति की आड़ में ही ट्रक ड्राइवरों से लूट की करीब 200 वारदातों को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा ने बनीपार्क थाने में खुलासा किया।

प्रदेश भर में कई वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश,13 गिरफ्तार

उन्होंने बताया पिछले दिनों जयपुर पश्चिम में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से रुपए लूटने की सनसनीखेज वारदात हुई, इसके अलावा ट्रक ड्राइवर के साथ में भी लूटपाट किया करते थे। आरोपी रात के समय हाईवे पर लड़की को खड़ा करके ट्रक रुकवा कर उससे रुपया ऐठना और कई मर्तबा ट्रक ट्रैक्टर को लूट कर ले जाने की वारदात को भी अंजाम दिया।
इनका मुख्य सरगना नैनपाल सिंह उर्फ लाल सिंह है जो नागौर जिले के परबतसर थाना का रहने वाला है। शुरुआती दौर में इन्होंने छोटी वारदातों को अंजाम दिया और 2020 में एक गैंग बनाई। इस गैंग ने धीरे-धीरे बड़े कारनामे करना शुरू कर दिया। अब तक पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, कुछ अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: