Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट पर बेरोजगारों का हंगामा, पुलिस पर भी हमला

जोधपुर, निकटवर्ती बाप सोलर प्लांट पर आज बेरोजगारों ने उत्पात मचाया। प्लांट पर पहुंची पुलिस पर भी हमला हो गया। जिससे दो तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।
जानाकारी के अनुसार देदासरी गांव में स्थापित किए जा रहे सोलर प्लांट पर रोजगार पाने की जद्दोजहद में ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के दो जवान घायल हो गए जबकि बाप थानाधिकारी को हल्की चोट आई है। फिलहाल मौके पर शांति है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया हुआ है।

कंपनी अधिकारियों पर बनाया गया दबाव

दरअसल बाप कस्बे के देदासरी गांव में हीरो फ्यूचर एनर्जी के नाम से एक सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस प्लांट में रोजगार देने की मांग की। आमजन की आड़ में कुछ लोगों ने कंपनी पर दबाव बनाया कि निर्माण कार्य से जुड़े सारे ठेके उन्हें प्रदान किए जाएं। इससे आगे काम कैसे करवाना है यह हम लोग तय करेंगे। ठेका लेने का इच्छुक व्यक्ति कंपनी के अधिकारियों पर कई बार दबाव बना चुका था। कल भी बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र हो प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस की समझाइश से लोग चले गए।

सुबह फिर एकत्र हुए लोग

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक बार फिर लोग एकत्र हो रहे है। इस पर थानाधिकारी देरावर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके मौके पर पहुंचते ही पांच-सात वाहनों में सवार होकर आए दर्जनों लोगों ने पुलिस व कंपनी के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कांस्टेबल श्रवण के ज्यादा चोट लगी। देरावसिंह भी चोटिल हो गए। उनकी अंगुली में चोट लगी है।  कांस्टेबल श्रवण को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026