Doordrishti News Logo

गांधी जयन्ती व अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस महोत्सव

जोधपुर, महात्मा गांधी जयन्ती के उपलक्ष में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नमन महोत्सव के दूसरे दिन आज टाउन हॉल में विश्व विख्यात नृत्य गुरु दिल्ली के राजेन्द्र गंगाणी के निर्देशन में गांधी के सत्य अहिंसा के सिन्दातों पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रभावी मंचन किया गया। टाउन हॉल के मंच पर माहात्मा गांधी के दर्शन को दर्शकों ने जीवन्त होते देखा । महात्मा गांधी महज एक व्यक्ति ही नहीं स्वयं में एक युग है जो प्रत्येक कालखण्ड में प्रांसगिक है।

गांधी का जीवन दर्शन

सत्य अहिंसा का परमपथ जीवन जीने का एक तत्व है और गांधी का चरखा निरन्तरता व कालचक्र का ध्योतक है नाटिका में बड़ी कुशलता गांधी के इन्हीं परमपथ को नृत्य संरचना का रूप दिया है, चकाकार गति को अलग-अलग शास्त्रगत तालों और रागों में निबद्ध करते हुए आधुनिकता का भी बेजोड़ संयोजन किया गया है। प्रस्तुति में नृत्य कलाकार धीरेन्द्र तिवारी, इप्सा नरूला, कंचन नेगी, झलक कालरा, अनघा वारियर, तातियाना एलिना, नीरज परिहार, चंचल प्रसाद, करन भास्कर, दीपक जावड़ा, नवीन जावड़ा, रवि यादव एवं गायन जनाव, सभीउल्लाह खान, शिवानी जोशी, तबले पर योगेश गंगानी, पखावज जनाव सलमान खान वारसी , सारंगी घनश्याम सिसौदिया, सितार जनवा खालिद मुश्तफा,बांसुरी अनुराग रस्तोगी, आधुनिक वाद्यवृन्द गगन सिंह एवं इस नाटिका की संगीत एवं नृत्य संरचना राजेन्द्र गंगानी द्वारा किया गया।

गांधी का जीवन दर्शन

कथक विधा में तैयार इस नाटिका के देश विदेश में अनेक प्रदर्शन हो चुके हैं। नाटिका के प्रारम्भ में कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष और परिकल्पनाकार रमेश बोराणा व अकादमी सचिव अनिल कुमार जैन ने मुख्य अतिथि जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी व अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस के निवृत्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी सहित नृत्य गुरू राजेन्द्र गंगाणी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्द किया गया। अकादमी सचिव अनिल जैन ने बताया कि सोमवार 04 अक्टूबर को महोत्सव के तीसरे व अन्तिम दिन राष्ट्रीय कवि सम्मलेन एवं मुशायरे का आयोजन होगा जिसमें देश के ख्यातनाम शाईर शीन काफ निजाम, विख्यात व्यंगकार जयपुर के सम्पत सरल, प्रसिद्ध कवियत्री दिल्ली से किर्ती काले, ऐटा से शाईर अज्म शाकरी, दिल्ली के आदिल रसीद तथा राजस्थानी के कवि बाड़मेर के आईदान सिंह भाटी अपनी रचनाओं से दर्शको को सराबोर करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026