Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के माता का थान इलाके में शनिवार को शराब ठेकेदार के सैल्समैन पर की गई फायरिंग के आरोपियों का रविवार को भी पता नहीं चला। पुलिस इनकी तलाश में आज कई जगहों पर दबिश दी। मगर वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर रखा है। इनके पकड़े जाने पर दूसरों की पहचान हो पाएगी।

माता का थान निवासी प्रीतमसिंंह का एक शराब ठेका सारण नगर में चलता है। उसकी दुकान का सैल्समैन गौरव गत 16 सितंबर को रात में दुकान से लौट रहा था। तब सारण नगर पुल पर सोनू और भरत नाम के दो शख्स से बोलचाल हुई और मारपीट हुई थी। इस पर सैल्समैन ने अपने परिचितों को बुला लिया था। मगर सोनू और भरत कार को छोड़कऱ भाग गए। इस पर सैल्समैन और उसके साथियों ने मिलकर कार को नुकसान पहुंचाते हुए शीशे फोड़ दिए थे। अब सोनू और भरत कार में हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे थे।

शराब ठेकेदार प्रीतमसिंह ने एक दुकान माता का थान में किराए पर ले रखी है। जो शनिवार को बंद थी। शनिवार की शाम को दो बाइक पर सवार होकर छह लोग आए और दुकान के बाहर खड़े प्रीतम सिंह के सैल्समैन सुनील और नरेंद्र बर्गी के साथ मारपीट की और रूपए छीन कर ले गए। जाते हुए बदमाश दुकान पर फायरिंग कर गए। फायर का निशान दुकान के शटर पर लगा। इसमें एक अन्य बदमाश राहुल कच्छवाह की भी पहचान की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026