तीन हजार रुपए का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन हजार रुपए का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार। पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्व चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत राजीव गांधी नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट में वांछित तीन हजार रुपए के एक इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत ने बताया कि पीथावास निवासी रामनिवास सिंह विश्नोई पुत्र देवाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गत 17 फरवरी को थानाधिकारी गोविन्दलाल व्यास मय जाब्ता पुलिस थाना प्रतापनगर सदर हल्का में गश्त के लिए रवाना हुए।तब हल्का गश्त के सीएसटी टीम ने सूचना दी कि तुलसी कालोनी में पूनाराम विश्नोई अपने घर में अवैध डोडा पोस्त व अफीम का दूध रखता है,जिस पर तुलसी कॉलोनी स्थित दाधिच किराणा स्टोर के पास पूनाराम के मकान पर पहुंच तलाशी ली गई तो पूनाराम के पास से 933 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा व 59 ग्राम अफीम का दूध मिला। इस पर पूनाराम को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
तीन करोड़ की एमडी और केमिकल बरामद
मुल्जिम पूनाराम ने पूछताछ में उक्त अवैध मादक पदार्थ रामनिवास सिंह विश्नोई से खरीदना बताया। उक्त कार्रवाई पर एनडीपीएस एक्ट में केस पंजीबद्व कर अनुसंधान राजीव गांधी नगर के थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह को सौंपा गया। उक्त प्रकरण में वांछित मुल्जिम राम निवास सिंह विश्नोई करीब दो माह से फरार था जिसकी निरन्तर तलाश की जा रही थी।
तीन हजार का था इनाम घोषित
रामनिवास सिंह विश्नोई पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित करवाया गया था। अभियुक्त जगह बदल बदल कर फरारी काट रखा था। आसूचना संकलन व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर राजीव गांधी नगर व डांगियावास थाना टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

