Doordrishti News Logo
  • पीड़ित युवक को रूम पर बुलाकर खींचे अश्लील फोटो
  • ब्लैकमेलिंग पर उतरी

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके में रहने वाले एक युवक की पहले फेस बुक पर पश्चिमी बंगाल की लडक़ी से दोस्ती हुई। पबजी गेम खेलने लगा और फिर दोस्ती परवान चढ़ गई। युवक दो बार पश्चिमी बंगाल भी गया। बाद में लडक़ी जोधपुर पहुंची और रातानाडा में किराए का कमरा लिया। फिर मौका लगने पर युवक को बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर युवक को बेहोश कर डाला। अश्लील फोटो खींचने के बाद वह ब्लैकमेलिंग पर उतर आई और अब पांच लाख रूपए मांग रही है। पीडि़त ने मंडोर पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया है। वह युवक से 15 हजार का फोन और 60- 70 हजार रूपए पहले ही ऐंठ चुकी है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक 26 साल के युवक ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि साल पहले वह फेसबुक चलाने के साथ पबजी गेम खेलता था। तब उसकी पहचान ऑनलाइन पश्चिमी बंगाल की मोना नाम की लडक़ी से हुई। दोस्ती गहरी होने पर वह लडक़ी के बुलावे पर दो बार पश्चिमी बंगाल भी गया था। फिर बाद में मोना जोधपुर आ गई और रातानाडा में किराए का मकान रहकर रहने लगी। इस बीच उसने मोना को 15 हजार का फोन दिलवाया। उस पर तकरीबन 60-70 हजार रूपए खर्च कर दिए।

एक दिन मोना ने उसे रातानाडा स्थित किराए के कमरे पर बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। फिर उसके साथ अश्लील फोटो खींच लिए। इन फोटोग्राफ्स को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह पांच लाख रूपयों की डिमांड करने लगी। पीडि़त ने पता लगाया तो मालूम हुआ कि उसका असली नाम मोना नहीं है वह रूना बैगम है। मंडोर पुलिस ने बताया कि प्रकरण अब धमकाने, ब्लैक मेल करने और आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है। मोना उर्फ रूना बैगम की तलाश के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026