जोधपुर, करूनालय सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को राजकीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासनी में अध्ययनरत सात बालिकाओं को निःशुल्क खाद्य सामग्री जिसमें 25 किलो गेहूँ का आटा, दो प्रकार की दालें, रिफाइंड तेल, नमक, मशाले आदि प्रदान किए गए। फाउंडेशन की तरफ से एन-95 मास्क का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

बासनी स्कूल के प्रधानाचार्य भंवर सिंह ने बताया कि इन बच्चियों के एकल माता-पिता हैं, कोविड के समय यह सहयोग इनके परिवार के लिए सराहनीय प्रयास है। पहले भी फाउंडेशन की तरफ से इन बच्चियों को स्कूल की परीक्षा फीस भी प्रदान की गई थी। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, पूजा वर्मा, पूनम सिंह, किरण जागिड, चन्द्रावती, मनीषा, हिमान्शी, आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़े – जिलाकलेक्टर ने शहर की जलापूर्ति का लिया जायजा
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

