निःशुल्क साईकल वितरण व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित
जोधपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सतलाना में मुख्यमंत्री निःशुल्क साईकल वितरण व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लूनी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सागर (पिन्टू), सरपंच तारा सीरवी, सरपंच प्रतिनिधि किसन सीरवी,उपसरपंच धनाराम माली, अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैलाशचन्द्र स्नेही थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लूनी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए बालिकाओं के लिए निःशुल्क साईकल वितरण योजना बालिकाओं के लिए हितकारी है।
उन्होंने विद्यालय में स्टेज व टीनशेड का पार्किंग शीघ्र बनाने का आश्वासन दिया। सरपंच प्रतिनिधि किसनराम सीरवी ने अस्पताल व पानी की समस्या से अवगत करवाया। पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सागर ने बताया कि विद्यालय में बालिकाओं की संख्या ज्यादा है, आसपास के क्षेत्र से भी बालिकाएं स्कूल में आती हैं इसलिए यहां पर ग्यारहवीं, बाहरवी के लिए जीव विज्ञान विषय खोलने की मांग की। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, विद्यालय स्टाफ,छात्र-छात्राएं मौजूद थे,संचालन जितेंद्र कुमार श्रीमाली ने किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

