महात्मा गांधी अस्पताल में हर शुक्रवार फ्री CPR ट्रेनिंग
- कार्डियक अरेस्ट में जान बचाने का हुनर सिखाएंगे एक्सपर्ट
- अब आमजन भी बनेंगे जीवनरक्षक
- हर शुक्रवार CPR की 2 घंटे वर्कशॉप
- मिलेगा सर्टिफिकेट
- आपातकाल में सही प्राथमिक चिकित्सा
- MGH की स्किल लैब में डमी पर CPR की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महात्मा गांधी अस्पताल में हर शुक्रवार फ्री CPR ट्रेनिंग। महात्मा गांधी अस्पताल में हर शुक्रवार को आमजन के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) का फ्री प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। एमजीएच अधीक्षक डॉ.फतेह सिंह भाटी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि CPR एक जीवन रक्षक तकनीक है। कार्डियक अरेस्ट में मरीज को बचाने के लिए हर व्यक्ति को यह आना चाहिए।
दक्षिण अफ्रीका के स्वामी अभेदानंद देंगे जोधपुर में प्रवचन
क्या होगा ट्रेनिंग में
2 घंटे की वर्कशॉप:-
स्थानीय निवासी, छात्र, नर्सिंग कर्मी और चिकित्सा पेशेवर भाग ले सकते हैं।
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कर्णावट ने बताया कि सही तकनीक से CPR करने पर हृदयघात में जीवित रहने की संभावना बढ़ती है।
आधुनिक स्किल लैब
MGH की स्किल लैब में डमी/मेनिकिन पर ट्रेनिंग दी जाएगी। स्किल लैब इंचार्ज डॉ.शिखा सोनी ने बताया कि अनुभवी ट्रेनर प्रैक्टिकल करते हुए सिखाएंगे।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इच्छुक लोग सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक स्किल लैब,MGH जोधपुर की नर्सिंग अधिकारी प्रिया से संपर्क कर सकते हैं।
प्रमाण पत्र भी मिलेगा
ट्रेनिंग पूरी करने वालों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा ताकि आपातकाल में मदद का प्रोत्साहन मिले।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.भंवर सिंह जोधा ने इस सीपीआर ट्रेनिंग में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समस्त लोग CPR सीखें ताकि जीवन बचाने में सक्षम बन सकें।
