Doordrishti News Logo

जोधपुर, शातिर ठग ने सैन्य जवान बनकर सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल बेचने का झांसा देकर सारण नगर बी रोड में एक व्यक्ति से 43 हजार रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित को ठगी का पता लगने पर रविवार को बनाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि मूलत: आऊ हाल सारण नगर बी रोड निवासी अमराराम पुत्र मानाराम चौधरी ने फेसबुक पर एक मोटरसाइकिल 25 हजार रुपए में बिकाऊ होने का विज्ञापन देखा। उसमें अंकित मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया तो जयकुमार नामक व्यक्ति से बात हुई। उसने खुद को सेना में जवान व जयपुर में हवाई अड्डे पर तैनात होने की जानकारी दी। मोटरसाइकिल खरीदने के लिए 2060 रुपए डिलीवरी चार्ज के जमा कराने की जरूरत बताई। यह राशि जमा कराने पर दूसरे दिन मोटरसाइकिल मिलने का झांसा दिया।

अमराराम ने ऑनलाइन 2060 रुपए जमा करा दिए। दूसरे दिन एक अन्य व्यक्ति ने ट्रक चालक बन बात की। उसने रास्ते में ट्रक रुकवाने व जीएसटी के नाम पर 9999 रुपए और जमा करा लिए। इस प्रकार उससे पांच किस्तों में 42971 रुपए ले लिए। फिर सोलह हजार रुपए और मांगे तो पीडि़त को ठगी का पता लगा।

ये भी पढ़े :- हाइवे पर पिकअप गाड़ियों में डीजल की कालाबाजारी

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026