Doordrishti News Logo

सेवानिवृत बैंककर्मी से 3.51 लाख की धोखाधड़ी

बिजली का बिल भरने के लिए भेजा लिंक

जोधपुर,सेवानिवृत बैंककर्मी से 3.51 लाख की धोखाधड़ी। शहर के प्रताप नगर पुलिस थाना क्षेत्र में कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार में रहने वाले सेवानिवृत बैंककर्मी को किसी शातिर ने बिजली का बिल ऑनलाइन भरने का झांसा देकर लिंक भेजा। बाद में खाते से 3.51 लाख की राशि साफ कर डाली। पीडि़त ने इस बारे में प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब लिंकर का पता लगाने के साथ रकम फ्रीज कराने के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – सूरसागर कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन

पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में रहने वाले सेवानिवृत बैंक अधिकारी धन्नाराम पुत्र कानाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की शाम के समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाईल पर ऑन लाइन बिजली का बिल भरने का लिंक ऐप भेजकर उसको गुमराह किया और लिंक खोलते ही उसके खाता उससे लिंक हो गया और आरोपी ने उनके खाते में जमा राशि में से 3 लाख 51 हजार रुपयों की राशि को पार कर लिया। बाद में मोबाइल पर आए संदेश से इसका पता लगा। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि प्रकरण धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच चल रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026