गैस लिकेज से लगी आग में परिवार के चार लोग झुलसे
दंपती और बेटा बेटी को एमजीएच बर्न यूनिट लाया गया
जोधपुर, निकटवर्ती डोली गांव में घर में गैस लिकेज से लगी आग में परिवार के चार लोग झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए देर रात एमजीएच के बर्न यूनिट में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जाती है। सूचना पर झंवर पुलिस घटनास्थल के साथ एमजीएच पहुंची है।
जानकारी के अनुसार झंवर के डोली गांव में बाबूलाल पटेल के घर में गैस लिकेज से आग लग गई। हादसे में बाबूलाल, उसकी पत्नी 30 वर्षीय भंवरी, 8 वर्षीय पुत्र भावेश एवं पांच वर्ष की बेटी तनिषा इसकी चपेट में आने से झुलस गए। चारों को देर रात एमजीएच के बर्न यूनिट में लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के दो दिवसीय आयोजन आज से
एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित

ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी

राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए

28 साल से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत

