सूने घर से पांच लाख के जेवर और नगदी चोरी
जोधपुर, बढ़ती सर्दी के बीच चोरों ने अब पुलिस गश्त की पोल खोलनी शुरू कर दी है। लगातार सूने व बंद मकानों में सेंध लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुजरी रात एक और मकान में चोरी हो गई। शहर के सूरसागर स्थित माता का कुंड चांदपोल क्षेत्र में दो दिन से सूने पड़े एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से पांच लाख तक के जेवरात पार कर ले गए। घर से तीन हजार की नगदी भी चुराई गई। पुलिस ने अब इसमें पड़ताल आरंभ की है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि माता का कुंड चांदपोल निवासी रामसिंह पुत्र भींवसिंह राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पारिवारिक कार्य से बाहर गया हुआ था। इस बीच 4 दिसंबर से लेकर 6 दिसम्बर के बीच घर सूना था। तब अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कऱ भीतर प्रवेश किया और वहां से अलमारी और बक्सों में रखे दस तोला के करीबन सोने के जेवर जिनमें रखड़ी सेट,कानों के टोप्स,आड,नाक की फिणियां,अंगुठियां,गणेशजी की प्रतिमा,चांदी की पायजेब जोडिय़ां एवं कड़ले आदि चोरी कर ले गए। इसके अलावा तीन हजार की नगदी पार कर गए। पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज कर अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

