Doordrishti News Logo

सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी कार को आधी रात में फूंका

  • आपसी रंजिश की आशंका में दी रिपोर्ट
  • दमकल ने बुझाई आग

जोधपुर,शहर के प्रताप नगर इलाके अंबेडकर कॉलोनी के निकट एक सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी एसयूवी को आधी रात में किन्हीं बदमाशों ने फूंक दिया। जब तक दमकल पहुंचती कर पूरी तरह जल कर नष्ट हो गई।

सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में लगी। पीडि़त ने इस बारे में पुलिस में कुछ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी है। बताया जाता है कि पूर्व में इन लोगों द्वारा हमला किया गया था। आगे भी गाडिय़ों के शीशे फोडऩे और आगजनी को अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि हुडको क्वार्टर कमला नेहरू नगर निवासी अजय प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश की तरफ से मामला दिया गया। इसमें बताया कि उसकी एक स्कॉडा कार रात में उसने अपने मामा के घर अंबेकडकर कॉलोनी में एक सर्विस सेंटर के बाहर पार्क की थी। रात साढ़े दस बजे कार को पार्क किया गया। मगर रात तीन बजे उसे किसी ने फोन कर जानकारी दी कि कार को कुछ लोगों ने आग लगा दी है। तब वह मौके पर पहुंचा।

वक्त घटना कार धू-धू कर जल रही थी। बाद में फायर स्टेशन से पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। आग से कार पूरी तरह जल कर नष्ट हो गई। सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट में अजय प्रकाश ने कुछ लोगों नितेश जावा, मनीष जावा, सोनू, सनी तेजी आदि पर कार को आग लगाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि इन लोगों ने पहले भी उसके मामा के घर पर हमला किया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026