Doordrishti News Logo

धारदार हथियार लेकर घूम रहे चार गिरफ्तार

जोधपुर,धारदार हथियार लेकर घूम रहे चार गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट मेें केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – पुलिस लाइन के सामने सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

प्रतापनगर सदर थाने के एसआई देवाराम ने श्मशान रोड काली टंकी के पास चाकू लेकर घूम रहे लखन पुत्र शेर खान,राजीव गांधी नगर थाने के हैड कांस्टेबल बाबूलाल ने अरिहंत नगर के पास चाकू लेकर घूम रहे कृष शर्मा पुत्र संजय कुमार शर्मा को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया।इसी तरह बासनी थाने के एएसआई धनाराम ने अपना बाजार चौराहा बासनी सैंकण्ड फेस के पास चाकू लेकर घूम रहे भाटों की ढाणी दलपतगढ़ पाली हाल झोपड़ पट्टी कुड़ी भगतासनी निवासी राजस पुत्र रणजीत भाट को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर किया। सरदारपुरा थाने के हैड कांस्टेबल मूलचंद ने नेहरू पार्क के पीछे चाकू लेकर घूम रहे मोहम्मद किताबुदीन उर्फ फिरोज पुत्र मोहम्मद हजीब को पकड़ा और चाकू बरामद किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: