विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह-संयोजक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी

जोधपुर,विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक,सह-संयोजक नियुक्त।भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई जिसमें भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अनुशंषा पर सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में मेजर घनश्याम सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के नरेश सुराणा, शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक के डा.रमन दवे,नगर निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक ब्रह्मसिंह चौहान,वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक महेन्द्र सिंह,उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक संदीप सांखला को मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें – 30 हजार 408 नए आवासों को मिली मंजूरी

लाभार्थी सम्पर्क अभियान की बैठक सम्पन्न
भाजपा केन्द्र व प्रदेश स्तरीय योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के नाम जारी पत्र को घर-घर तक पहुंचाने के लिये भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लाभार्थी जन सम्पर्क अभियान के संयोजक,सह संयोजक,मण्डल के संयोजक मौजुद थे।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना ही भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकता है। जोशी ने कहा कि बीते 10 वर्ष न सिर्फ देश के सर्वागीण विकास के रहे है बल्कि वे आपके हम पर विश्वास के भी रहे है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता तीव्र गति और ऊर्जा से बूथ को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाये और लाभार्थीयों से सम्पर्क कर भाजपा की विचारधारा से अवगत करवाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें – कमिश्नरेट के सभी थानों में हुआ सहभागिता कार्यक्रम

त्रिपोलिया मण्डल सम्पर्क अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश वासियों के नाम जारी पत्र को घर-घर तक पहुंचाने के लिये भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार विभिन्न मण्डलों में लाभार्थी सम्पर्क अभियान के त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष भुपेन्द्रराज सिंघवी द्वारा मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशवासियों के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र का वितरण घर-घर जाकर किया गया। देश के विकास में मोदी की गारंटी को आमजन तक रूबरू कराया गया। इस अभियान में लाभार्थी सम्पर्क अभियान के मण्डल संयोजक संजय कट्टा,रवि शर्मा, पुनित सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

शिवरात्रि पर 8 को विशाल भजन संध्या,पोस्टर का किया विमोचन:- शिवरात्रि के अवसर पर भाजपा रातानाडा मण्डल की ओर से 8 मार्च को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसका पोस्टर विमोचन भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा एवं शहर विधायक अतुल भंसाली ने किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार,महामंत्री रमेश भाटी,अनिल प्रजापति,लक्ष्मण सिंह भाटी,हरिसिंह पंवार,दीपक गुर्जर,जुगराज प्रजापत, प्रतिपाल सिंह,ललित चौधरी,हरिंदर रिणवा,अशोक भाटी,विनोद प्रजापति, नगेंद्र शेखावत सहित अनेक शिवभक्त मौजुद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews