विवाद के चलते युवक को मारने के लिए घर पहुंचे

बाइक जलाकर भागे

जोधपुर,विवाद के चलते युवक को मारने के लिए घर पहुंचे। शहर के निकट लूणी के धुंधाड़ा गांव में दो युवक विवाद के चलते एक घर पर अन्य युवक को मारने के लिए पहुंचे। युवक घबराकर भाग गया तब आरोपियों ने उसकी बाइक को आग लगा दी। फोन कर उसे जान की धमकी दी गई। पीडि़त ने अब नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – ऑटो रिक्शा भिड़े,एक चालक गंभीर घायल

लूणी पुलिस थाने में धुंधाड़ा निवासी हजाराम पुत्र गोरखराम जोगी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि 29 फरवरी को गांव के रहने वाले नारायण एवं कलाराम जोगी उसे मारने के लिए घर पर आए। इस पर वह डर के मारे घर से भाग गया। तब आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी बाइक को जला दिया। फिर फोन कर जान की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि इनके बीच आपसी विवाद चल रहा है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews