आधी रात को स्कार्पियो जलाने और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

आधी रात को स्कार्पियो जलाने और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

18 फरवरी को गेवा बाइपास रोड पर दिया था वारदात को अंजाम

जोधपुर, शहर की सूरसागर पुलिस ने 18 फरवरी को गेवा बाइपास रोड पर आधी रात में घर के बाहर हमला करने और स्कार्पियो को फूंकने तोड़फ़ोड़ करने वाले चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। आपसी रंजिशवश यह हमला हुआ था। घटना में सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

एसीपी प्रतापनगर प्रेम धणदे ने बताया कि सूरसागर के गेवा बाइपास की रहने वाली मंजू पत्नी महेश जावा की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि 18 फरवरी की रात दो से ढाई बजे के बीच में दीपक पंडित,आकाश पंडित, अनिल चांवरयिा,अनिल पंडित, चंद्रप्रकाश, अरविंद, वीरेंद्र एवं शोभराज आदि गाडिय़ों में सवार होकर आए और उसके घर के बाहर ऐलानियां धमकियां दी। घर के बाहर दरवाजों पर मारने लगे। जाते समय इन लोगों ने घर के बाहर खड़ी उसकी स्कार्पियों को पेट्रोल डालकर जलाने के साथ तोडफ़ोड़ की। गाड़ी में उसके दो से तीन हजार रूपए, हाथ घड़ी को भी चुरा ले गए। आरोपियों ने रंजिशवश हमला किया है। इससे पहले भी उसके रिश्तेदारों पर हमला किया गया था।
एसीपी प्रेम धणदे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम को आरोपियों को पकडऩे के लिए लगाया गया। शुक्रवार को आरोपी राजबाग सूरसागर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ प्रिंस पुत्र रामदीन, मेघवाल बस्ती सूरसागर निवासी अरविंद उर्फ चिडिय़ां पुत्र सुभाष कंडारा, वाल्मिकी बस्ती राजबाग के वीरेंद्र उर्फ विक्की पुत्र महेश चांवरिया एवं अंबेडकर कॉलोनी फिल्टर हाउस के पीछे रहने वाले शोभराज पुुत्र कुंदन कंडारा को गिरफ्तार किया गया।
एसीपी प्रेम धणदे के अनुसार आरोपी चंद्रप्रकाश उर्फ प्रिंस के खिलाफ 4, अरविंद के खिलाफ एक और वीरेंद्र उर्फ विक्की के खिलाफ दो प्रकरण मारपीट आदि के दर्ज हो रखे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts