Doordrishti News Logo

जोधपुर, सरहदी जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का सोमवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। गत कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। पूर्व महारावल के निधन की सूचना आते ही जैसलमेर में शोक की लहर छा गई।  सोनार दुर्ग का ध्वज झुका दिया गया। पेट में तकलीफ होने पर कुछ दिन पूर्व   बृजजराज सिंह को जोधपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके लिवर में तकलीफ पाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी। इसके बाद एयर एम्बुलेंस के जरिये गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। आज सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। महारावल बृजराज सिंह के निधन का समाचार सुनते ही जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के ध्वज को झुकाया गया। उनके निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी जैसलमेर वासियों की ओर से पूर्व महारावल बृजराज सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दुख प्रकट किया जा रहा है। 52 वर्षीय पूर्व महारावल के परिवार में पत्नी राजेश्वरी देवी और दो पुत्र कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी है। बृजराज सिंह का जन्म 31 नवंबर 1968 को जैसलमेर में हुआ। बृजराज सिंह की शादी 28 जनवरी 1993 को नेपाल के महाराजा सहदेव शमशेर जंग बहादुर की पुत्री राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी।

Related posts: