नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन
- सर्वसम्मति से दया जोशी अध्यक्ष व उधम सिंह राठौर महासचिव चुने गए
- जिले में 11 सदस्यों की कार्यकारिणी का भी गठन सर्वसम्मति से हुआ
हल्द्वानी, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन सर्किट हाउस हल्द्वानी में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से दया जोशी को अध्यक्ष पद से नवाजा गया। महासचिव पद पर उधमसिंह राठौर को चुना गया।

उपाध्यक्ष पद पर अरशद अली, दान सिंह लोधियाल,सचिव धर्मानन्द खोलिया,मनोज कुमार जोशी, प्रचार मंत्री रोशनी पांडे,ईश्वरी दत्त भट्ट, संगठन मंत्री शंकर दत्त पांडे, विनोद कोहली व कोषाध्यक्ष ललित जोशी निर्वाचित हुए। अनिल अग्रवाल को सर्वसम्मति से संरक्षक की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सह अधिकारी मनोज बिल्जवाण, मदन मोहन पाठक द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले में 11 सदस्यों की कार्यकारिणी का भी गठन सर्वसम्मति से किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

