फोरेवर हेल्प संस्था का राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न
- 7 हस्तियों को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट
- खेल,शिक्षा,पत्रकारिता से लेकर रक्तदान तक 47 प्रतिभाएं सम्मानित
- पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सोलंकी बोले-समाज के लिए प्रेरणादायी पहल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फोरेवर हेल्प संस्था का राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न। फोरेवर हेल्प संस्था, जोधपुर की ओर से रविवार को शास्त्री सर्कल स्थित स्टील भवन में राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खेल,शिक्षा, समाजसेवा,पत्रकारिता, साहित्य, कानून,चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण एवं रक्तदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सेवा सप्ताह के तहत चिकित्सा शिविर और वृक्षारोपण
मुख्य अतिथि बोले- मानवीय मूल्यों को मजबूत करती है संस्था
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि फोरेवर हेल्प संस्था द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना गौरव की बात है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। सोलंकी ने कहा कि संस्था पौधरोपण,रक्तदान, चिकित्सा सेवा,गौसेवा, पशु-पक्षियों की सहायता सहित अनेक जन कल्याणकारी कार्यों से समाज में अपनी महत्वपूर्ण पहचान बना चुकी है।
7 हस्तियों को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
संस्था के अध्यक्ष लियाकत खान वारसी ने बताया कि कौमी एकता एवं सद्भावना को समर्पित इस समारोह में 7 विशिष्ट हस्तियों को फोरेवर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार गुरुदत्त अवस्थी,हबीब कैफी, उस्ताद न्याज अहमद,राजू व्यास,कौशल्या अग्रवाल, रजिया खातून (बूंदी) एवं अब्दुल सलीम कादरी शामिल थे।
47 प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
उन्होंने बताया कि खेल जगत में देश का नाम रोशन करने वाली 12 प्रतिभाओं को ‘खेल रत्न सम्मान’, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 21 प्रतिभाओं को ‘विशिष्ट सेवा सम्मान’ तथा 14 युवाओं को ‘फोरेवर युवा सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया।
ये गणमान्य थे मौजूद
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वैज्ञानिक डॉ. रूकैया बानो एवं महेश कुमार पंवार,विशिष्ट अतिथि के रूप में करण सिंह राठौड़ (बाबा रामदेव संस्थान) शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की।
समारोह में नरेश कुमार गोयल,एंजेल कुमारी, इसरार खान, अलमास अली,दक्ष भगराना, ईरम जहां,रणवीर मकवाना, प्रांशु जोशी,मंजू राठौर,रहीम अंसारी,इश्राकुल इस्लाम माहिर, यासीन खान सिंधी,तेज कंवर, डॉ.आदम सिसोदिया,दीपक पुरोहित,युवा पार्षद इरफान अब्बासी,फिटनेस एक्सपर्ट नौशाद अंसारी,शाहिदा खान, रॉयल ग्रुप,सलमा खान मेहर, उल्फत शाकिर,वेद रावत पुरी गोस्वामी,अयूब खान,पत्रकार इम्तियाज खान,एसके मुन्ना फोटोग्राफर,पत्रकार गुलाम मोहम्मद,समीर खान,दिलीप गवैया,एडवोकेट कृष्णा राठौड़, डॉ.इमरान खान,टीपू सुल्तान संस्थान,जिया मोयल,शोएब, मोइन खान,वसीम अख्तर,फरहान अंजुम,नावेद मोदी, रऊफ शेख,नरसिंह गहलोत, एडवोकेट संजीदा खान,मोहम्मद आमीन, मोहम्मद आशिक एवं अरबाज खान सहित अनेक प्रतिभाओं को मोमेंटो,तिरंगा पट्टी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान फोरेवर हेल्प संस्था के तमन्ना खान,मोहम्मद इरफान अब्बासी,दिलीप कुमार,विक्रम, तौकीर शेख,आसिफ चढ़वा सहित सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह चौहान ने किया।
