Doordrishti News Logo

नवाचारों से किसानों को पहुंचाएं लाभ: कुलगुरु

कृषि विज्ञान केंद्रों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवाचारों से किसानों को पहुंचाएं लाभ: कुलगुरु।कृषि विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की जुलाई माह की मासिक समीक्षा बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ.वीरेंद्र सिंह जैतावत ने की। बैठक का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्रों की ओर से जून माह में किए गए कार्यों की समीक्षा व प्रगति पर चर्चा करने व जुलाई माह में आयोजित किए जाने कार्यों की योजनाओं पर चर्चा करने हेतु की गई।

फोरेवर हेल्प संस्था का राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न

बैठक में डॉ.एसआर.कुमावत,डॉ महेंद्र कुमार,भी उपस्थित थे। बैठक में डॉ.एमएस चंदावत ने एजेंडा प्रस्तुत किया। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय के 8 कृषि विज्ञान केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं प्रमुखों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्य योजनाओं की प्रस्तुति दी। बैठक में कुलगुरु ने सलाह देते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक केन्द्र को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए नवाचार,तकनीकी आइडिया व रचनात्मकता पर काम करें।

उन्होंने कहा किसानों को लाभान्वित करने वाले अधिक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाना सुनिश्चित करें साथ ही बीजों की उन किस्मों का चयन किया जाना चाहिए जो किसानों के लिए आय बढ़ाने में लाभकारी हो। उन्होंने प्रक्षेत्र दिवस के दौरान किसानों की संख्या बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों से लाभान्वित किसानों की सक्सेस स्टोरी को विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्रों की ओर से केंद्र सरकार के खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियां,विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रथम पंक्ति प्रदर्शन,बीज वितरण, खरीफ में बुवाई की जानी वाली फसले,? संसाधन जुटाने,कृषि विज्ञान केंद्रों की विविध गतिविधियों के माध्यम से आय संवर्धित करने, किसानों की सफलता की कहानी बनाने,तारबंदी, पॉन्ड निर्माण जैसी समस्याओं का निवारण, खरपतवार प्रबंधन,कृषि समुदाय द्वारा प्रशिक्षण के अपनाने के स्तर का अवलोकन, वन केविके वन प्रोडक्ट की बिक्री,विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम व पौधारोपण सहित अन्य आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026