जोधपुर, मथानिया के बड़ाबास गांव में खेतीबाड़ी करने वाले एक व्यक्ति के दो दिन से सूने पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सवा लाख की नगदी के साथ चार पांच लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त की तरफ से मथानिया थाने में रिपोर्ट दी गई है।
मथानिया पुलिस ने बताया कि बड़ाबास निवासी अर्जुनराम पुत्र बल्लाभ डागा की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित दो दिन के लिए जोधपुर आया हुआ था। इस बीच घर सूना था। तब रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार के ताले तोडक़र भीतर प्रवेश कर अलमारी में रखे 1.28 लाख रूपए, सोने की चार अंगुठियां, दो गले की चेन, एक किलो चांदी के जेवर बर्तन के साथ अन्य घरेलु सामान चुरा कर ले गए। अब घर आने पर चोरी की जानकारी हुई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किए जाने के साथ अब चोरो की तलाश आरंभ की है। जांच एसआई रामलाल की तरफ से की जा रही है।
ये भी पढें – मोदी स्कूल व विवि देगा छात्राओं को छात्रवृत्ति
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

