गलती से दूसरे के खाते में डाले पांच लाख रुपए
अब ऑनलाइन फ्रॉड का केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गलती से दूसरे के खाते में डाले पांच लाख रुपए।शहर के निकट बोरानाडा के अभिषेक नगर में रहने वाले एक शख्स ने किसी को खाते में पांच लाख रुपए भेजने थे। मगर वह गलती से किसी अन्य के खाते में चले गए। इसका पता लगने पर पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। जहां से संबंधित थाना बोरानाडा में ऑनलाइन फ्रॉड का केस दर्ज हुआ। पुलिस अब अंजान खाते का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि अभिषेक नगर के रहने वाले जगदीश पुत्र मोतीराम जाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके द्वारा 4 मार्च को ऑन लाइन किसी परिचित को पांच लाख ट्रांसफर करने थे। जो किए गए,मगर वे किसी अन्य के खाते में चले गए। रुपए किसके खाते में गए इसका पता नहीं चल पाया।
स्पा सेंटर पर बैठे पुलिस की 112 गाड़ी के निजी चालक के खिलाफ केस दर्ज
पांच लाख की राशि का फ्रॉड होने पर उसने बाद में साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। जिस पर बाद में अब बोरानाडा थाने में आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ है। थानाधिकारी शकील अहमद की तरफ से जांच की जा रही है और अंजान खाते का पता लगाया जा रहा है।
Related posts:

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

