तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी। कमिश्ररेट में वाहन चोरों तीन जगहों से गाडिय़ों को चुराया। दो जगहों से बाइक और एक जगह से स्कूटी चोरी कर ली गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि ओमनगर माता का थान निवासी हेमराज पुत्र पप्पूराम कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बाइक लेकर पीडब्ल्यूडी सर्किल पर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी कर ली गई।
युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण
बाइक 28 अगस्त को चोरी हुई,जिसकी रिपोर्ट अब दी गई। इसी तरह नागौरी गेट पुलिस के अनुसार कोसाना पीपाड़ निवासी जितेंद्र पुत्र महिराम की बाइक तेजा हॉस्टल के निकट से चोरी हो गई। उसकी बाइक मंगलवार को चोरी हुई। इधर प्रातपनगर पुलिस ने बताया कि श्रीराम कॉलोनी पावटा सी रोड निवासी राजेश कुमार पुत्र नारायण राम जाट ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी स्कूटी लेकर आखलिया सर्किल की तरफ आया था। जहां से अज्ञात चोर उसकी स्कूटी चुरा ले गया।
