जोधपुर, शहर के खांडा फलसा थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दांव पर लगी करीब 30 हजार की नकदी भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
खांडा फलसा थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि आज थाने पर सूचना मिली थी कि भोली बाई मंदिर के पास सार्वजनिक स्थल पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो कुछ युवक ताश के पत्तों पर दाव लगा कर जुआ खेल रहे थे। इस पर मौके से 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दांव पर लगी करीब 30 हजार की नकदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
>>>दो प्रकरण में अंतरिम प्रतिकर 90 हजार रूपये दिए जाने का निर्णय
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

