Doordrishti News Logo

पहले पूजा फिर शिवलिंग से नाग चुराया, सीसीटीवी फुटेज में दिखा युवक

जोधपुर,शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में सरस डेयरी के समीप स्थित एक मंदिर से एक युवक शिवलिंग पर लगा तांबे का नाग चोरी कर ले गया। चोरी का पूरा घटनाक्रम वहां लगे कैमरे में कैद हो गया। एक युवक आराम से मंदिर में पहुंचा। उसने अपना हेलमेट उतारा और पहले पूजा की। इसके बाद काफी मशक्कत कर नाग को निकाल लिया और चलता बना। क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने अब चोर की तलाश शुरू की है।

सरस डेयरी के समीप महादेव मंदिर में शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे एक युवक पहुंचा। पीठ पर बैग लादे इस युवक ने मंदिर में प्रवेश कर अपना हेलमेट उतारा। इसके बाद शंकित निगाहों से पूरे परिसर का जायजा लिया। फिर यह नीचे बैठ पूजा करने का उपक्रम करने लगा। पूजा की औपचारिकता पूरी कर चोर ने वहां शिवलिंग पर चढ़ाई गई मालाओं को उतार दिया और वहां लगे तांबे के नाग को निकालने का प्रयास किया। दो-तीन बार प्रयास के बावजूद वह नाग को नहीं निकाल पाया। एक बार ठहरने के बाद उसने खड़े होकर नाग को निकाल ही लिया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। दोपहर में क्षेत्र के कुछ लोग हमेशा की तरह मंदिर पहुंचे तो वहां कुछ छेड़छाड़ की हुई प्रतीत हुई। उन्होंने जांच की तो पता चला कि शिवलिंग पर लगा नाग गायब है।

सूचना मिलते ही कुछ और लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने वहां लगे कैमरे को देखा तो सारा घटनाक्रम सामने आ गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाग चोर की तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026