Doordrishti News Logo

पहले चुराया कॉलेज से कैमरा,फिर प्रिंसीपल से मारपीट

कॉलेज का पूर्व छात्र गिरफ्तार,दो प्रकरण दर्ज

जोधपुर,शहर के लाचू कॉलेज परिसर से गत दिनों एक कैमरा चुराकर ले जाने के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस ने इस प्रकरण में अब एक पूर्व छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र का कहना है कि उसने प्रिंसीपल को कैमरा लौटा दिया था और वह उसका एंगल बदलते वक्त टूट कर उसके हाथ में आ गया था। मगर छात्र को पता लगा कि इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट हुई है वो प्रिंसीपल से मिलने पहुंच गया। बोलचाल बढने पर इस पूर्व छात्र ने प्रिंसीपल से मारपीट कर दी। पुलिस ने अब इस पूर्व छात्र के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। कैमरा चोरी एवं प्रिंसीपल से मारपीट करने का।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह ने बताया कि लाचू कॉलेज में कुछ दिन पहले एक कैमरा चोरी होने का प्रकरण प्रिंसीपल की तरफ से दर्ज करवाया गया था। इस बारे में एक पूर्व छात्र मूलत: सीकर हाल न्यू पाली रोड कृष्णा नगर में अपने बडे पिता के पास में रहने वाले दीनबंधु शर्मा पुत्र बालकिशन को गिरफ्तार किया गया है। छात्र से पूछताछ में पता लगा कि वह कॉलेज में लगे कैमरे का एंगल बदल रहा था,तब वह टूट कर उसके हाथ आ गया था। इस पर बाद में उसने प्रिंसीपल को खुद कैमरा लौटा दिया था। थानाधिकारी ने बताया कि छात्र को बाद में पता लगा कि इस बारे मेें पुलिस में रिपोर्ट हो रखी है तो वह प्रिंसीपल से मिलने पहुंच गया। जहां बोलचाल होने पर छात्र ने मारपीट कर दी। छात्र का कहना है कि प्रिंसीपल ने भी उसे चांटा मार दिया था। इस घटना को लेकर भी प्रिंसीपल की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। पूर्व छात्र के खिलाफ अब दो प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026