Doordrishti News Logo

पूर्व सरपंच और साथियों पर फायरिंग

  • बाइक पर आए बदमाशों ने की फायरिंग
  • हत्या प्रयास में केस दर्ज दर्ज
  • एक आरोपी की बाइक और जूता मौके पर छूटा

जोधपुर,पूर्व सरपंच और साथियों पर फायरिंग।मथानिया थाना क्षेत्र में नेवरा रोड पर पूर्व सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि और उसके साथियों पर लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने चार राउण्ड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोलियां नहीं लगी। बाद में बदमाश गाडिय़ां लेकर भाग गए। जिसमें एक बदमाश की पहचान के साथ उसकी गाड़ी और जूता मौके पर छूट गया। मथानिया थाने में इस बाबत हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। नेवरा रोड मथानिया निवासी नवलाराम पुत्र गोरखराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पूर्व सरपंच रहने के साथ सरपंच प्रतिनिधि भी है। रात के समय वह अपनी कार लेकर साथी राजूराम,भागीरथ डोगियाल एवं चालक अचलाराम के साथ में नेवरा रोड से निकल रहा था। तब नेवरा रोड पर एक फैक्ट्री के नजदीक पीछे से किसी से गोली चलने की आवाज आई इस पर कार को रोका गया तो पीछे से दो तीन बाइक पर कुछ लोग आए। इन लोगों ने लूटपाट इरादे से फायरिंग की। फिर गाड़ी से उतर कर उसके दो साथी भाग गए। तब बदमाशों ने कार के पास ही चालक अचलाराम के कनपट्टी पर पिस्तौल तानते हुए फायरिंग की मगर वह बच गया।

यह भी पढ़ें – सशक्त नारी के लिये आयुर्वेदीय गुणवत्तापूर्ण आहार की आवश्यकता- प्रो.प्रजापति

बाइक पर आए बदमाशों ने लूटपाट का इरादा रखते हुए मारपीट के साथ छीनाझपटी की। मगर वे सफल नहीं हुए और फिर भाग गए। उनमें एक बदमाश की बाइक और जूता वहीं पर छूट गया। एक आरोपी की पहचान भोमाराम भील के रूप में की गई है। मथानिया पुलिस ने हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026