कमिश्नरेट सीएसटी के कांस्टेबल पर हुई फायरिंग, बाल बाल बचा
- पारिवारिक रंजिश या सीएसटी में लगे होने पर फायरिंग की आशंका
- कारण तलाशने में लगी पुलिस
जोधपुर, कमिश्नरेट सीएसटी में लगे कांस्टेबल पर सोमचार की रात में उसके घर के नजदीक ही बदमाशों ने फायरिंग की। हालांकि वह बाल बाल बच गया। इसमें पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक रंजिश में यह हमला हो सकता है। साथ ही उसके सीएसटी में लगे होने को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हमले का कारण तलाशने में लगी है।
डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के कांकेलाव गांव में एक पुलिस कांस्टेबल पर कुछ बदमाशों की ओर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जोधपुर से ड्यूटी कर अपनी कार में गांव लौट रहे कांस्टेबल को रास्ते में रोक बाइक सवार दो बदमाशों ने फायर किया और भाग निकले। गनीमत यह रही कि गोली कांस्टेबल को नहीं लगी। गोली गाड़ी पर लगना प्रतीत हुआ है। मौके से पुलिस ने कारतूस का खोल बरामद किया है। घटना रात साढ़ेे दस बजे के आसपास हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम में तैनात कांस्टेबल तेजाराम अपने गांव कांकेलाव लौट रहा था। गांव से थोड़ा पहले सामने से आ रही मोटर साइकिल पर आ रहे नकाबपोश युवकों ने लाइट के माध्यम से तेजाराम को रुकने का इशारा किया। इस पर तेजाराम ने अपनी कार को रोक दिया। निकट आते ही बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने फायर करना शुरू कर दिया। फायर करने के बाद नकाबपोश बदमाश मौके से भाग निकले। इस घटना के बाद तेजाराम ने डांगियावास पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि कांस्टेबल पर फायर करने वाले कौन लोग थे। पुलिस कारण भी ढूंढने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

