Doordrishti News Logo

firing case

पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़े जाने का लोगों ने तालियां बजाकर किया स्वागत

firing case : जोधपुर,शहर के माता का थान चौराहा के पास में बुधवार की सुबह सरेआम बजरी माफियाओं के बीच हुए विवाद और फायरिंग के आरोप में पकड़े गए दो लोगों को लेकर पुलिस आज मौका तस्दीक के लिए निकली। पुलिस आरोपियों को सडक़ पर पैदल लेकर निकली। इस दौरान सडक़ पर पुलिस का भारी बंदोबस्त रखा गया। बाद में आरोपियों से मौका तस्दीक की गई। बीच सडक़ पर कई स्थानों पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर तालियां बजाकर स्वागत भी किया। साथ ही पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें- हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग,पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Firing case

एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि दो दिन पहले हुई फायरिंग की घटना में पकड़े गए दो आरोपियों राकेश विश्रोई और मालाराम को आज भारी लवाजमें के साथ सडक़ पर पैदल निकाला गया। उनसे मौका तस्दीक करवाई गई। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है। इस प्रकरण में दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। एक और नामजद आरोपी सागर विश्रोई अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।(firing case)

 

सनद रहे कि बुधवार की सुबह बजरी माफियाओं के बीच चल रही रंजिश के बीच में माता का थान चौराहा पर सरेआम गुंडागर्दी फैलाई गई थी। गाडिय़ों को टक्कर मार कर दहशत पैदा की गई और फायरिंग भी की गई। पुलिस को लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा था। इसमें एक ओमप्रकाश जाट घायल हो गया था। पुलिस ने बाद में त्वरित कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इसमें वारदात करने वाले राकेश विश्रोई, मालाराम के साथ सहयोग करने वाले दो अन्य को पकड़ा गया।(firing case)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026