एम्स में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),एम्स में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन। एम्स जोधपुर में 21 से 25 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप यह आयोजन ‘ एकजुट होकर जगाएं चेतना, सुरक्षित भारत बनाएं’ थीम पर आधारित है। इसका उद्देश्य संस्थान में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़िए – पंचायती राज दिवस पर जिलों में कांग्रेस का स्वराज संवाद

यह अभियान एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ.जीडी पुरी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। उनका मानना है कि सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं,बल्कि एक जिम्मेदारी है, विशेष रूप से स्वास्थ्य संस्थानों में। सप्ताह की शुरुआत विशेषज्ञों द्वारा संचालित वेबिनार श्रृंखला से हुई,जिसमें अग्नि रोकथाम,विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकासी और मरीजों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। दूसरे दिन भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव पुन्य सलीला श्रीवास्तव ने अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद नियमों के पालन और अग्नि सुरक्षा अभ्यासों से जुड़े सत्र आयोजित किए गए।

तीसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों और विद्यार्थियों को ऊर्जा और संकल्प से भरने के लिए एक साइक्लोथॉन आयोजित किया गया,जिसका नेतृत्व स्वयं कार्यकारी निदेशक ने किया। नर्सिंग कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने रचनात्मक थीम प्रस्तुत किया।

राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और नगर निगम (दक्षिण) के अग्निशमन दल के सहयोग से एक मॉक ड्रिल की गई,जिसमें आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की तैयारियों को वास्तविक परिस्थितियों में प्रदर्शित किया गया। प्रो.डॉ जी डी.पुरी ने कहा स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा कोई औपचारिकता नहीं,बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। एम्स जोधपुर में हम प्रशिक्षण और जागरूकता के माध्यम से एक सुरक्षित माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर छोटा कदम बड़ी सुरक्षा की नींव रखता है।

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अग्निशमन प्रणालियों का प्रदर्शन, अग्नि संकट की स्थिति पर आधारित टेबल टॉप अभ्यास तथा संस्थान में अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। एम्स जोधपुर मजबूत नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से देश में संस्थागत अग्नि सुरक्षा का मानक स्थापित कर रहा है जो एक सुरक्षित भारत की दिशा में एक ठोस कदम है।


अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026