उम्मेद हॉस्पिटल में दिया फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण
- जागरूकता सेमिनार आयोजित
- आग से बचाव का जीवंत प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद हॉस्पिटल में दिया फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण। उम्मेद हॉस्पिटल में मंगलवार को फायर सेफ्टी को लेकर अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना के नेतृत्व में तृतीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ,नर्सिंग कर्मियों व अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित कार्रवाई के प्रति प्रशिक्षित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों,उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार में फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग,इमरजेंसी अलार्म सिस्टम,सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) योजना और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के तरीकों पर भी प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन किया गया।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में फायर सेफ्टी बेहद महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में मरीज एवं स्टाफ मौजूद रहते हैं। ऐसे में समय-समय पर इस प्रकार के इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना आवश्यक है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। सेमिनार के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। इस तृतीय सेमिनार में फायरमैन दिनेश कुमार अनूप सिंह व सुरेंद्र सिंह द्वारा अहम भूमिका निभाई गई।
