गुलाब सागर में सफाई शुरू

  • निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • फतेह सागर और बच्चा नहर के भी सुधरेंगे हालात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुलाब सागर में सफाई शुरू।शहर में गुलाब सागर को बचाने की कवायद तेज हो गई है। यहां पर नगर निगम कमिश्नर राहुल जैन,शहर विधायक अतुल भंसाली की मौजूदगी में आज स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत गुलाब सागर,फतेह सागर और बच्चा नहर की साफ-सफाई की जाएगी। पूजा-अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि गत 12 मई को जोधपुर के स्थापना दिवस पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन,नगर निगम कमिश्नर राहुल जैन सहित पूरी टीम ने गुलाब सागर बच्चा नहर की सफाई का अभियान चलाया था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन ने भी श्रमदान किया था। तभी संकल्प लिया गया था कि इस नहर को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। जिससे बारिश के पानी का संरक्षण और स्वच्छता को लेकर आमजन में एक मजबूत संदेश दिया जा सके।

एसएचओ व महिला एसआई के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

इसी क्रम में आज से अब यहां पूरी तरीके से सफाई करने के अभियान की शुरुआत की गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।