चलती हुई लक्जरी कर में लगी आग
लोगों ने कार सवार को बाहर निकालकर बचाया
पाली,चलती हुई लक्जरी कर में लगी आग। जिले के शेखावास- भिवली रोड पर आज सुबह एक लग्जरी कार में आग लग गई। देखते ही देखते कर आग लग गोला बन गई। राहगीरों ने तुरंत कार सवार को कार से बाहर निकाल दिया जिससे वह बालबाल बच गया,और एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें – मोपेड और बाइक चोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली जिले के शेखावास से भिवली जाने वाले रोड पर यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ब्रेजा कार चलते चलते अचानक बैलेंस बिगड़ने कर सड़क किनारे खेत की बाड़ में जा फंसी। कार चालक बेरा धूंड़िया निवासी (सेखावास) वेनाराम पुत्र तिलोकराम सीरवी ने ब्रेक लगाए लेकिन कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। उसी समय वहां से गुजर रहे शेखावास सरपंच नरेन्द्र सिंह हमीर और पूर्व सरपंच शिवपुरा अर्जुन सिंह सहित अन्य लोगों ने कार सवार वेनाराम सीरवी को बाहर निकाला। कुछ ही सेकेंड में कार में आग तेजी से फैल गई। पानी का टैंकर पहुंचने तक कार जलकर खाक हो गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

