Doordrishti News Logo

चाय की होटल में गैस लीकेज से आग लगी

  • चाय बना रहा युवक झुलसा
  • इलाज के दौरान मौत

जोधपुर,चाय की होटल में गैस लीकेज से आग लगी। विवेक विहार थाना क्षेत्र में एक चाय की होटल में गैस लीकेज से होटल में आग लग गई। होटल में एक युवक चाय बना रहा था। वह इस आग में गंभीर रूप से झुलस गया जिसे एमजीएच में भर्ती करवाया गया था। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद विवेक विहार थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची।

यह भी पढ़ें – शिल्प समागम मेले में रविवार को रही रौनक़

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह एक चाय की होटल पर गैस लीकेज से आग लग गई थी। उस समय होटल में फिरोजाबाद हाल कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी विरेंद्र सिंह चाय बना रहा था। वह आग में गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल विरेंद्र को एमजीएच के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई अखिल प्रताप सिंह ने थाने में मृग की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026