शेरवानी हाउस में लगी आग

तंग गलियों के कारण बुझाने में आई दिक्कत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेरवानी हाउस में लगी आग। त्रिपोलिया बाजार इलाके में पोकरण हवेली स्थित शेरवानी हाउस में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

इलाका तंग गलियों में होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की लपटें और धुआं उठने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भाषाओं में छिपे ज्ञान व्याकरण संस्कृति और मानव मस्तिष्क के संबंधों का हो रहा अध्ययन

आग का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इससे निकली चिंगारी क कारण कपड़ों ने आग पकड़ ली। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।