Doordrishti News Logo

हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद

  • पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों से सहयोग का प्रस्ताव
  • 23 सितंबर तक आपत्ति मांगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद। यातायात शाखा में तैनात पुलिसकर्मी स्व.सुरेश मुंडेल कानी की दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके परिवार की आर्थिक सहायता के लिए जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों से एक दिन का वेतन देने का प्रस्ताव रखा गया है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में पदस्थापित अधिकारी-कर्मचारियों के एक दिन के वेतन की राशि मृतक पुलिसकर्मी के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में दी जाना प्रस्तावित है।

इस प्रस्ताव को लेकर किसी अधिकारी या कर्मचारी को आपत्ति होने पर 23 सितंबर 2026 तक पुलिस आयुक्तालय में अथवा अपने कार्यालय के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रस्ताव उच्च स्तर से अनुमोदित है।

Related posts:

भारत समन्वय धाम में श्रद्धापूर्वक मनाया सदगुरु प्राकट्य उत्सव

September 20, 2026

मंडोर सुपरफास्ट में टीटीई की तत्परता से दो बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा

September 20, 2026

राज-एसिकॉन 2026 में जुटे देशभर के विशेषज्ञ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट

September 20, 2026

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

September 20, 2026

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026