Fifty-six types of offerings were made during the musical rendition of Sundarkand.

संगीतमय सुन्दरकाण्ड में लगाया छप्पन भोग

-शिवांची गेट के प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में हुआ आयोजन
-56 से अधिक व्यंजनों के राजभोग से सजा दरबार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संगीतमय सुन्दरकाण्ड में लगाया छप्पन भोग।
शहर के सिवांची गेट स्थित प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में शनिवार को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच राजभोग झांकी एवं संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

मंदिर के सेवादार लोकेन्द्र वैष्णव एवं पुजारी गोपीकिशन वैष्णव ने बताया कि प्रत्यक्ष महावीर बालाजी को 56 से अधिक व्यंजनों के पकवानों से सुसज्जित भव्य राजभोग अर्पित किया गया। छप्पन भोग की यह झाँकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को संक्षिप्त दौरे पर जोधपुर आएंगी

आयोजन का शुभारंभ दोपहर 1 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भावपूर्ण स्वर लहरियों के साथ हनुमान भक्ति और आस्था के रस का आनंद लिया। शाम 7 बजे प्रत्यक्ष बालाजी को श्रद्धापूर्वक राजभोग अर्पित किया गया। राजभोग के बाद हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सभी भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पमालाओं,रंग-बिरंगी रोशनियों और सुंदर सजावट से भव्य रूप से विभूषित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में ताराचंद परिहार,रमेश गहलोत,संजय भाटी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर बालाजी के दर्शन किए और भक्तिरस से सराबोर वातावरण का आनंद लिया।

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026