Doordrishti News Logo

जोधपुर, मारवाड़ में बढ़ते तापमान ने एक बार फिर आमजन को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा जिससे गर्मी बढ़ सकती है। 30 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मई के प्रथम सप्ताह में आंधी और बारिश की गतिविधियों में एक बार पुन: बढ़ोतरी होगी। ऐसे में तापमान की मार झेलने के बाद लोगों को राहत मिल सकती है। आगामी 72 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को तापमान में वृद्धि होने से तेज गर्मी रही। जोधपुर सहित बाड़मेर व फलोदी में पारा 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो और दिनों तक मारवाड़ में तेज गर्मी का मौसम रहेगा। सप्ताह के मध्य में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल और हवा चलने के कारण पारे में फिर गिरावट आएगी। सप्ताहांत में तपिश से कुछ राहत मिलेगी। सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ होने से चटक धूप निकली। सूर्योदय के तीन घंटे बाद ही आसमान से गर्मी बरसनी शुरू हो गई। धूप में कुछ समय के लिए भी खड़े होना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में पारा 42 डिग्री के पास पहुंच गया।  जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026