Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

  • दोपहर तक उठता रहा धुंआ
  • आठ दमकलों ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

जोधपुर,शहर के निकट पाली रोड स्थित कांकाणी मार्ग पर एक हैण्डीक्राफ्ट इकाई में शनिवार तडक़े भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला। मगर उसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी पसीना बहाना पड़ा। आठ दमकलों ने कई फेरों के बाद आग पर काबू पाया। मगर दोपहर तक मलबे से धुंआ उठता रहा। जिस पर दमकल की गाडिय़ां पानी डालती रही। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- आरपीएफ जोधपुर लाईन के सफाईकर्मी की बेटी का मायरा भरने पहुँचा आरपीएफ परिवार

एएफओ हेमराज शर्मा ने बताया कि पाली रोड स्थित कांकाणी मार्ग पर संभव हैण्डीक्राफ्ट नाम से इकाई है। तडक़े चार बजे आग लगने की सूचना पर बासनी से दमकल की गाड़ी भेजी गई। मगर आग की तीव्रता ज्यादा होने पर शास्त्रीनगर,नागौरी गेट एवं बोरानाडा से दमकलों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आग से फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हो गया।

तैयार एवं कच्चा मटेरियल जलकर नष्ट हुआ है। आग पर हालांकि काबू पाया लिया गया है। मगर मलबे से अब तक धुंआ उठ रहा है। ऐसे में दमकल आग को पूर्ण रूप से बुझाने के लिए लगा रखी हैं। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री मालिक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह, बासनी प्रभारी बंशीदास भी दोपहर तक मौके पर मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026