Doordrishti News Logo

जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज चलेगी

सुपरफास्ट स्पेशल के संचालन से यात्रियों को होगी सुविधा

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज चलेगी। ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर रेलवे द्वारा सोमवार को जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – भगवान श्रीराम से सीखें संस्कृति और संस्कार-सोमेश्वर गिरी

जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा त्योहार पर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का तीन ट्रिप के लिए संचालन प्रारंभ किया गया है जिसके दूसरे ट्रिप के लिए ट्रेन सोमवार को जोधपुर से प्रस्थान करेगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04825, जोधपुर से सोमवार सायं 5 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी तथा वापसी में ट्रेन 04826,बांद्रा टर्मिनस से मंगलवार सुबह 11.15 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए 16 थ्री टायर एसी,2 स्लीपर,1 पेंट्रीकार और दो पॉवरकार सहित 21 डिब्बे होंगे तथा ट्रेन आवागमन में लूनी, पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना,जंवाई बांध,पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर,महेसाणा, साबरमती,वडोदरा,भरूच,उधना, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026