पांच साल से कुवैत में काट रहा था फरारी,जोधपुर पहुंचते ही गिरफ्तार
पॉक्सो एवं दुष्कर्म मामले में था वांछित
जोधपुर,पांच साल से कुवैत में काट रहा था फरारी,जोधपुर पहुंचते ही गिरफ्तार। कमिश्ररेट की मथानिया पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म के केस में एक आरोपी को पांच साल में पकड़ा है। आरोपी वारदात के बाद से ही कुवैत भाग गया था। हाल में वह जोधपुर अपने गांव पहुंचा था और पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ 12 मई 2018 को केस दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें – दस साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
एसीपी पीयूष कविया ने बताया कि 12 मई 18 को मथानिया के एक व्यक्त्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें पॉक्सो एवं दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। प्रकरण में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर जेलू मथानिया निवासी भैरूसिंह पुत्र जालम सिंह फरार हो गया था।
मथानिया थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे। हाल में उसके अपने गांव आने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने रेड देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी वारदात के बाद से ही कुवैत भाग गया था। वह अभी कुछ दिन पहले ही जोधपुर अपने गांव जेलू आया था। वह उद्घोषित अपराधी था। उसे अब दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

